पिपरा लतीफ पंचायत के मशहूर शख्सियत सरबर आलम का इंतकाल
पिपरा लतीफ पंचायत के मशहूर शख्सियत सरबर आलम का इंतकाल

जे टी न्यूज, परबत्ता – खगड़िया:
निहायत अफसोस और रंज के साथ इत्तला दी जाती है कि खगड़िया जिले के थाना परबत्ता अंतर्गत *पिपरा लतीफ गांव* की मशहूर शख्सियत और पूर्व सरपंच *मरहूम महमूद साहब के साहबजादे*, जिले की मशहूर शख्सियत *आलम बाबू साहब के भांजे जनाब सरवर आलम साहब* का बीते रात सोमवार को लगभग 11 बजे *पटना के पारस हॉस्पिटल* में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया।
मरहूम सरवर आलम साहब बेहद सादा-मिजाज, नेक-नफ्स, मिलनसार और खुश-अखलाक इंसान थे। उनके इंतकाल से परिवार, रिश्तेदारों और अहबाब में गहरा रंज और सदमा है।
मरहूम की *नमाज-ए-जनाजा आज जोहर की नमाज के बाद पिपरा लतीफ की जामा मस्जिद ग्राउंड* में अदा की गई।
जिसके बाद पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया कब्रिस्तान में उन्हें जनाजे में हजारों लोग शामिल होकर उनके दफ़न में मिट्टी दिए।
तमाम अहबाब से गुजारिश है कि जनाजे में शिरकत फरमाएं और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें।
जिप क्षेत्र संख्या 16 के पूर्व जिला परिषद सदस्य मो गयासुद्दीन, युवा राजद नेता अजमत अली, मुखिया प्रतिनिधि आसिफ इकबाल, अधिवक्ता हसनैन आलम, समाजसेवी आसिम आमीर,आजिम आमिर इत्यादि ने
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और तमाम अहल-ए-खाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाने की अपील की है।


