बेतिया– मझौलिया प्रखण्ड की बैठक सी पी आई कार्यालय में संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित

बेतिया– मझौलिया प्रखण्ड की बैठक सी पी आई कार्यालय में संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित


जे टी न्यूज़, बेतिया : इण्डिया गठबंधन की बेतिया– मझौलिया प्रखण्ड की बैठक सी पी आई कार्यालय में संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर को पश्चिम चम्पारण के सभी प्रखंडो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जायेगा।
8 अक्टूबर को 11 बजे दिन से बेतिया शहीद स्मारक से जुलूस निकलेगा।जो समाहरणालय गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जायेगा।


बैठक को माकपा बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव,जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव, प्रभुनाथ गुप्ता,राजद अध्यक्ष साहेब अंसारी,जिला प्रवक्ता प्रभु यादव,अबुल बरकात,अमजद खां,तनवीर अहमद,सीपीआई के बबलू दुबे,अशोक मिश्र, अंजारुल कांग्रेस के विजय पुष्प,एजाज अहमद, एन सी पी के परवेज आलम आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button