हेमू विजय रथ पहुंचा करगहर गूंजा जयघोष,रौनियार समाज ने किया भव्य स्वागत

7 अक्टूबर को सासाराम में जुटेगा रौनियार समाज

हेमू विजय रथ पहुंचा करगहर गूंजा जयघोष,रौनियार समाज ने किया भव्य स्वागत

7 अक्टूबर को सासाराम में जुटेगा रौनियार समाज

टी न्यूज, करगहर(रोहतास) : महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य‘हेमू’के विजयोत्सव एवं राज्यारोहण दिवस को लेकर निकाला गया हेमू विजय रथ सोमवार को करगहर पहुंचा। यहां रौनियार समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ विजय रथ का स्वागत किया। इस दौरान महाराज हेमू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके इतिहास और योगदान को याद किया गया।अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रौनियार समाज के लोग शामिल हुए। विजय रथ के करगहर पहुंचते ही समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महाराज हेमू के विजयोत्सव एवं राज्यारोहण दिवस को लेकर लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया।महासभा के करगहर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला संगठन सचिव रोहतास इंद्रजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को सासाराम स्थित रौनियार धर्मशाला में महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’का राज्यारोहण दिवस एवं विजयोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह में रोहतास जिले के सभी प्रखंडों से रौनियार समाज के लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि विजय रथ के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने और महाराज हेमू के इतिहास एवं गौरव से नई पीढ़ी को परिचित कराने का संदेश दिया जा रहा है। करगहर में स्वागत कार्यक्रम के बाद हेमू विजय रथ कोचस-परसथुआ के लिए रवाना हो गया।मौके पर पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता,जयप्रकाश नारायण,गौरीशंकर गुप्ता,शिव नारायण, मथुरा प्रसाद गुप्ता,रमेश प्रसाद गुप्ता, राज नारायण प्रसाद गुप्ता,अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता,गोपाल प्रसाद गुप्ता, सतनारायण प्रसाद गुप्ता,बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता,हरिद्वार साह,नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, दिवाकर गुप्ता,नितेश गुप्ता,राजेश गुप्ता, नीतिश गुप्ता,धर्मदेव गुप्ता,रवि गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,त्रिवेणी साह,गणेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,दीनानाथ गुप्ता,अनिल गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता,सुनील गुप्ता,संजय गुप्ता सहित सैकड़ों रौनियार परिवार के सदस्य मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button