डुमरा हत्याकांड पर कांग्रेस का कड़ा रुख,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस,स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की उठाई मांग

डुमरा हत्याकांड पर कांग्रेस का कड़ा रुख,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस,स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की उठाई मांग

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) : रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी की निर्मम हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए शेष आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग उठाई है। गुरुवार,23 अक्टूबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय 50 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डुमरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए मामले का **स्पीडी ट्रायल** कराया जाना जरूरी है,ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। पाण्डेय ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र से मुलाकात करेगा। शिष्टमंडल प्रशासन के समक्ष अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग रखेगा। डुमरा हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक पहल पर टिकी हैं। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मुद्दे पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button