थाना में 125 शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

थाना में 125 शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में स्थानीय थाना करगहर में 125 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। उक्त आशय की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी।

उन्होंने यह भी बताया कि 6 जनवरी 2024 से लेकर 15 जनवरी 2024 सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसे अति आवश्यक समझें। जिन लोगों का पहले हो चुका है वे लोग भी कागजात के साथ पुन: भौतिक सत्यापन करा लेंगे।

क्योंकि लाइसेंस को पुनः अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं खबर लिखे जाने तक 6. जनवरी2024 से लेकर अब तक 125 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।

Related Articles

Back to top button