किसान नेता रामा चौधरी का निधन, माकपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नौतन लोकल कमिटी के सदस्य थे रामा चौधरी, पार्टी ने झंडा ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई
किसान नेता रामा चौधरी का निधन, माकपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नौतन लोकल कमिटी के सदस्य थे रामा चौधरी, पार्टी ने झंडा ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई
जे टी न्यूज़, नौतन :भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नौतन लोकल कमिटी के सदस्य, किसान नेता एवं युवा साथी रामा चौधरी का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रामा चौधरी पिछले कुछ महीनों से पैर में घाव की समस्या से पीड़ित थे। उनके पिता कामरेड गुदर चौधरी भी माकपा की नौतन लोकल कमिटी के वरिष्ठ सदस्य रहे थे।
पार्टी नेताओं ने रामा चौधरी के निधन को संगठन के लिए क्षति बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी ने अपना एक मजबूत कार्यकर्ता खो दिया है। माकपा की पश्चिम जिला कमिटी की ओर से उन्हें पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दी गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव, जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव, नौतन लोकल कमिटी के सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, जिला सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता, शंकर कुमार राव, मो. हनीफ, अवध बिहारी प्रसाद, अशर्फी प्रसाद, शेख मुनीर, अशर्फी चौधरी, मुखी प्रसाद एवं सफी आलम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी नेताओं ने रामा चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि एवं लाल सलाम अर्पित किया।
