भीषण समस्याः मक्का की फसल में कीड़े लगने से किसानों को बढ़ी परेशानी

बेगूसराय/बखरीः लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पंसस पंकज पासवान ने बताया कि राटन पंचायत के बहुत से किसानों के मक्का की फसल में कीड़े मकोड़े लगने से मक्का का फसल नष्ट होने के कगार पर है और कुछ किसानों का मक्का अपने आप सुखने लगा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसलिए जिला कृषि पदाधिकारी से मांग करते हैं कि बखरी प्रखंड में मक्का के फसल की जाँच कराया जाय।

क्योंकि खरीफ फसल अधिक पानी होने के कारण निचली धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गया था और आज रवी फसल का भी यही हाल है। इसलिए मैं बिहार सरकार से मांग करता हूॅं कि खरीफ फसल धान 2020 और रवी फसल मक्का 2021 के फसलों में क्षति पुर्ती का मुआवजा दिया जाय, जिससे किसानों को राहत मिल सके। पिड़ित किसानों में चन्द्रशेखर पासवान, संजय पासवान, जगदमबी पासवान, बिजय साह, केदार महतो, मिथलेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र माहतो, राजकुमार यादव, मंटून पासवान, और अन्य किसान।

 

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार 

Related Articles

Back to top button