चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान संगठन,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के तहत सासाराम में प्रदर्शन
चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान संगठन,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के तहत सासाराम में प्रदर्शन
कुशवाहा सभा भवन से पोस्ट ऑफिस तक निकाला पैदल मार्च

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास) : संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार,23 अक्टूबर को सासाराम में किसान संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा सभा भवन से पैदल मार्च निकालते हुए पोस्ट ऑफिस पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व एआईकेएमएस के मो. सतार अंसारी,रघुनाथ सिंह एवं अशोक बैठा,बिहार राज्य किसान सभा के अयोध्या राम,अखिल भारतीय खेत-मजदूर किसान सभा के जय विजय तिवारी, किसान महासभा के तेजप्रताप यादव,किसान संघर्ष मोर्चा के शोभनाथ सिंह तथा जय जवान जय किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने किया। पैदल मार्च के दौरान किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पोस्ट ऑफिस के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर संगठनों ने अपने विरोध को मुखर किया। मौके पर अनिल कुमार यादव,शंभूनाथ पांडे,भीम सिंह,राजेश पासवान,चंदा देवी,शफीक खां,श्रीराम राम,जैकम कुरैशी,नरेंद्र राम, रेणु देवी,सुकर पासी और सरदार महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहें।

