20.84 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मानिकपुर गांव में छापेमारी

20.84 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मानिकपुर गांव में छापेमारी

जे टी न्यूज, अररिया: एसएसबी की 56वीं वाहिनी, बथनाहा की सीमा चौकी फुलकाहा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को मानिकपुर गांव में छापेमारी कर 20.84 ग्राम स्मैक, भारतीय व नेपाली मुद्रा और मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
एसएसबी के अनुसार, गुप्त सूचना पर सीमा स्तंभ संख्या 189 से करीब दो किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित मानिकपुर गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को देखकर एक संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और काले पॉलीथीन में रखी सामग्री धान के खेत में फेंक दी। टीम ने उसे पकड़ लिया और तलाशी में स्मैक, 2,580 रुपये भारतीय मुद्रा, 1,890 रुपये नेपाली मुद्रा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मानिकपुर निवासी विकास यादव (26) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की बात बताई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त सामग्री को फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button