अवैध कारतूस तस्करी के विरुद्ध रहिका थाना की बड़ी कार्रवाई – 56 जिंदा कारतूस, बाइक व मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

अवैध कारतूस तस्करी के विरुद्ध रहिका थाना की बड़ी कार्रवाई – 56 जिंदा कारतूस, बाइक व मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

जे टी न्यूज,मधुबनी

वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में मधुबनी पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध आग्नेयास्त्र व मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारी संख्या में जिंदा कारतूस की डिलीवरी देने आने वाला है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार रहिका थाना की पुलिस एवं बिहार एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। संयुक्त टीम द्वारा रहिका थाना अंतर्गत ग्राम नाजिरपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप घेराबंदी की गई। इस दौरान डिलीवरी देने पहुंचे एक संदिग्ध युवक को एक मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। जिसकी पहचान नरेन्द्र भारती के रूप में की गई। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 56 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा 02 सिम लगा हुआ एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। तदोपरांत बरामद सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाया गया। पूछताछ ताछ के क्रम में अभियुक्त ने स्वीकारोक्ति बयान देते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों एवं जिंदा कारतूसों की खरीद-बिक्री व सिंडिकेट चलाने का काम करता है, जिसमें उसके दो अन्य सहयोगी मुख्य रूप से संलिप्त हैं। इस संबंध में रहिका थाना कांड संख्या- 297/26, दिनांक 23.10.2026, धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं फरार सहयोगी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button