राजद के वरिष्ठ नेता खुशनंदन यादव के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक
नेताओं ने कहा—उनके निधन से पार्टी को हुई अपूरणीय क्षति, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
राजद के वरिष्ठ नेता खुशनंदन यादव के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक
नेताओं ने कहा—उनके निधन से पार्टी को हुई अपूरणीय क्षति, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

जे टी न्यूज,
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता खुशनंदन यादव के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने उनके निधन को राजद के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
राजद की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि खुशनंदन यादव के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में राजद परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली शामिल हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ. उर्मिला ठाकुर, संजय गुप्ता और मुकुंद सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

राजद नेताओं ने दिवंगत खुशनंदन यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

