74 आंदोलन के समाजवादी नेता हरे राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

74 आंदोलन के समाजवादी नेता हरे राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की


जे टी न्यूज़, पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने 74 आंदोलन के समाजवादी नेता हरे राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह,श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह , श्री संजय यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो सोहैब, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,डॉ उर्मिला ठाकुर, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने 74 आंदोलन के समाजवादी नेता हरे राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की
है।और कहा कि इनके निधन से समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है, ये 74 आंदोलन के सक्रिय नेता और कार्यकर्ता के रूप में लालू जी के विचारों के साथ हमेशा खड़े रहे।
नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button