भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का त्वरित निष्पादन

एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में हुई सुनवाई, दो मामलों में अगली तिथि निर्धारित

भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का त्वरित निष्पादन

एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में हुई सुनवाई, दो मामलों में अगली तिथि निर्धारित

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल सात मामलों को विचारार्थ प्रस्तुत किया गया, जिनमें से पांच मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं, शेष दो मामलों में आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

सुनवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तत्परता, पारदर्शिता और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित मामलों में नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए समयबद्ध समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button