मंडल कारा में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

मंडल कारा में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

मंडल कारा में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रकृति संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन : डीएफओ राजकुमार शर्मा
बंदियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित, हरित एवं स्वच्छ कारा परिसर बनाने का संकल्प

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर : 77वें वन महोत्सव के अवसर पर मंडल कारा, समस्तीपुर में आशा सेवा संस्थान एवं वन प्रमंडल, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कारा परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही, जेल परिसर में पर्यावरण संरक्षण, बागवानी और हरियाली बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बंदियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डीएफओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन की जीवनरेखा हैं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बंदियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़ाव व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक बदलाव लाता है। बंदियों की यह पहल समाज के लिए भी प्रेरणादायी है।

कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने कहा कि मंडल कारा केवल सजा भुगतने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और सकारात्मक पुनर्वास का केंद्र भी है। बंदियों को पर्यावरण संरक्षण और बागवानी से जोड़ने से उनके मानसिक तनाव में कमी आती है तथा उनमें सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एनजीओ संघ (बिहार) के सचिव संजय कुमार बबलू, समाजसेवी केशव किशोर प्रसाद, कारा उपाधीक्षक शिवमंगल प्रसाद एवं सहायक अधीक्षक प्रेरणा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button