बबलू विश्वास के निधन से मर्माहत सांसद पप्पू यादव, संतोष कुशवाहा को फोन कर बंधाया ढांढस

कप्तान पुल हादसे को बताया बेहद दुखद, बोले- इतनी कम उम्र में अपनों का यूं बिछड़ना अपूरणीय क्षति

बबलू विश्वास के निधन से मर्माहत सांसद पप्पू यादव, संतोष कुशवाहा को फोन कर बंधाया ढांढस

कप्तान पुल हादसे को बताया बेहद दुखद, बोले- इतनी कम उम्र में अपनों का यूं बिछड़ना अपूरणीय क्षति

जे टी न्यूज, पूर्णिया: व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बबलू विश्वास की कप्तान पुल के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना में मौत की खबर से सांसद मर्माहत हैं। उन्होंने फोन पर संतोष कुशवाहा से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बबलू विश्वास का इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। वे एक अच्छे व्यवसायी और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि करवा चौथ पर पत्नी के साथ बिताए उनके खूबसूरत पल अब परिवार के लिए जीवनभर की यादें बनकर रह जाएंगे। किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि खुशियों के उन पलों के तुरंत बाद परिवार को इतना बड़ा सदमा झेलना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बबलू विश्वास का निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button