पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

जे टी न्यूज,
पटना: पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजद की ओर से जारी शोक संदेश में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो. शोहैब तथा अन्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

राजद नेताओं ने अपने संयुक्त शोक संदेश में कहा कि पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा का निधन दुखद है। राष्ट्रीय जनता दल परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

Related Articles

Back to top button