दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पर विवाद, राजद ने उठाए सवाल
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पर विवाद, राजद ने उठाए सवाल

जे टी न्यूज, दरभंगा: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार और राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया। राजद नेता और पूर्व मंत्री ललित यादव ने मतगणना में अनियमितता और प्रशासनिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दसवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 1,500 से अधिक मतों की बताई गई। इस बीच मतगणना केंद्र में राजद और जन सुराज के मतगणना एजेंटों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई। पुलिस ने कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया।
राजद नेताओं ने वैध मतों को अमान्य घोषित करने और मतगणना पूरी होने से पहले जीत की घोषणा किए जाने पर आपत्ति जताई। पार्टी ने निर्वाचन अधिकारियों से पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

