पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय को मातृ शोक मनिहारी गंगा तट पर हुआ अग्नि संस्कार हुई पंचतत्व में लीन

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय को मातृ शोक

मनिहारी गंगा तट पर हुआ अग्नि संस्कार हुई पंचतत्व में लीन

मनिहारी/पूर्णियां।

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर घनश्याम राय की 83 वर्षीय माता का शनिवार को स्थानीय एक प्राइवेट नर्सिंग होम में निधन हो गया। वे गुरुवार से हीं आईसीयू में थी। निधन की सूचना मिलते ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ कुलसचिव के तमाम नजदीकी रिश्तेदार पूर्णिया पहुंच गए हैं। कुलसचिव की एकमात्र बहन दोहा, कतर से काठमांडू, बिराटनगर होते हुए दिन के बारह बजे पूर्णिया पहुंचीं। गांव बहेड़ी दरभंगा से तमाम रिश्तेदार पूर्णिया पहुंच गए हैं। विश्वविद्यालय के अधिकांश पदाधिकारियों में कुलपति, प्रति कुलपति, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, प्राध्यापक व छात्र नेतागण ने जहां उनके माता जी निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं मनिहारी गंगा तट पर उन्हें अग्नि संस्कार दिया गया। वे पंचतत्व में लीन हो गई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

उनके निधन पर के एन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के प्रधानाचार्य प्रो.त्रिलोक नाथ झा,वाई एन पी डिग्री कॉलेज रानीगंज के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार आलोक, तरौना भोजपुर पंचायत के मुखिया हर्षवर्धन सिंह उर्फ पप्पू सिंह, एम एल डी पी के यादव डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. इन्दु कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button