अगले पांच दिनों तक आसमान साफ व मौसम रहेगा शुष्क





अगले पांच दिनों तक आसमान साफ व मौसम रहेगा शुष्क

जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

मौसस पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 25 से 30 नवंबर के बीच उत्तर विहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 90- 95 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 75 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की भी संभावना है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button