शाकरा कंप्यूटर सेंटर में तकनीकी शिक्षा पर जोर 20 कंप्यूटरों के साथ प्रतिदिन पांच घंटे थ्योरी और प्रैक्टिकल की पढ़ाई
शाकरा कंप्यूटर सेंटर में तकनीकी शिक्षा पर जोर 20 कंप्यूटरों के साथ प्रतिदिन पांच घंटे थ्योरी और प्रैक्टिकल की पढ़ाई
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) : शाकरा कंप्यूटर सेंटर में छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई नियमित रूप से कराई जा रही है। संस्थान में डीसीए,एडीसीए,कंप्यूटर टाइपिंग,सर्टिफिकेट कोर्स, टैली-जीएसटी,वीडियो एडिटिंग,इंग्लिश कम्युनिकेशन,सीसी++,जावा,डिजिटल मार्केटिंग,टैली प्राइम और एडवांस एक्सेल जैसे पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान के डायरेक्टर *नौशाद आलम* ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कम से कम 20 कंप्यूटरों की व्यवस्था की गई है। यहां अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन नियमित कक्षाएं संचालित होती हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन लगभग पांच घंटे थ्योरी और प्रैक्टिकल के माध्यम से अभ्यास कराया जाता है,ताकि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें,बल्कि कंप्यूटर पर स्वयं काम करने में भी दक्ष बन सकें।
*तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान*
डायरेक्टर नौशाद आलम ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। शिक्षा,कार्यालय,बैंकिंग, लेखा-जोखा,ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल कारोबार जैसे अनेक क्षेत्रों में कंप्यूटर की जानकारी की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान में विद्यार्थियों को उनकी जरूरत और पाठ्यक्रम के अनुसार सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और तकनीकी समझ विकसित होती है। संस्थान का प्रयास है कि छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकें और आगे की पढ़ाई,रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

*विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और अभ्यास पर जोर*
शाकरा कंप्यूटर सेंटर में नियमित कक्षाओं के साथ थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों पर ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर पर काम करने का पर्याप्त अवसर देने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे सीखी गई बातों को व्यवहार में उतार सकें। संस्थान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर आधुनिक शिक्षा और डिजिटल दुनिया की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। वही डायरेक्टर नौशाद आलम का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण,नियमित अभ्यास और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा में बेहतर दक्षता हासिल कर सकते हैं। इसी सोच के साथ संस्थान में विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।




