किराड़ी के इन्दर एनक्लेव में कृत्रिम तालाब बनाकर मनाया गया छठ महापर्व

वैदेही छठ पूजा समिति की पहल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

किराड़ी के इन्दर एनक्लेव में कृत्रिम तालाब बनाकर मनाया गया छठ महापर्व

वैदेही छठ पूजा समिति की पहल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
जे टी न्यूज,


नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। इसी क्रम में इन्दर एनक्लेव में वैदेही छठ पूजा समिति की ओर से कृत्रिम तालाब का निर्माण कर छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर किराड़ी में बसे पूर्वांचल के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। छठ गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा आयोजन स्थल श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के आयोजक गुलाब झा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से समिति द्वारा यह आयोजन किया गया है। उन्होंने भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर करण झा, शिवेश कुमार झा, प्रशांत झा, निशा झा, नेहा सहित समिति के अन्य सदस्य, स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button