सकरा आधुनिक कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ, अब गांव के युवाओं को घर के पास मिलेगा डिजिटल शिक्षा का अवसर
रीजनल मैनेजर महेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन, रोजगार कंप्यूटर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
सकरा आधुनिक कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ, अब गांव के युवाओं को घर के पास मिलेगा डिजिटल शिक्षा का अवसर
रीजनल मैनेजर महेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन, रोजगार कंप्यूटर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज सकरा कंप्यूटर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह सेंटर काली मां मंदिर जाने वाले रास्ते में, गणेश साह के मकान के पास स्थित है। कार्यक्रम का उद्घाटन रीजनल मैनेजर महेंद्र सिंह (पटना) ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर मो. नौशाद आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उद्घाटन समारोह में क्लस्टर मैनेजर उमेश सिंह, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, अमृता कुमारी, कृति कुमारी, खुशबू कुमारी, रिचा कुमारी, खुशी कुमारी, पायल कुमारी, निकिता कुमारी, सर्फू मियां, इर्शाद मियां, वार्ड सदस्य इमरान मियां, सुल्तान राइन, दौलत राइन तथा पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आधुनिक कंप्यूटर सेंटर खुलने से युवाओं को शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने सेंटर की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। स्थानीय लोगों ने भी नए कंप्यूटर सेंटर खुलने पर खुशी व्यक्त की और इसे शिक्षा व रोजगार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।



