सीपीएम की बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रामदेव राय को समर्थन देने की अपील
सीपीएम की बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रामदेव राय को समर्थन देने की अपील
जे टी न्यूज, समस्तीपुर:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीएम] की कल्याणपुर-वारिसनगर लोकल कमिटी की बैठक सोमवार को मुक्तापुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉ. लाला प्रसाद ने की, जबकि पर्यवेक्षण जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ. शाह जफर ईमाम ने किया।
बैठक में लोकल कमिटी के सचिव राघवेंद्र यादव ने संगठन की पिछली गतिविधियों एवं कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इन नीतियों के खिलाफ सीपीएम लगातार आंदोलन और संघर्ष चला रही है।
बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी रामदेव राय को समर्थन देने तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जुटने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में रामदेव राय की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाएंगे।
इसके साथ ही बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लागू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने की आशंका है। इसके विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को कॉ. शाह जफर ईमाम, राघवेंद्र यादव, लाला प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, विष्णु देव शर्मा, शिवनाथ महतो, सुरेंद्र पासवान, वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना, मोहम्मद इंताज, प्रदीप कुमार झा, रंजीत कुमार राय, मोहम्मद जहांगीर एवं सतीश प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


