प्रधानाध्यापक की मनमानी : 35 हजार में शिक्षक आवास नीलाम

प्रधानाध्यापक की मनमानी : 35 हजार में शिक्षक आवास नीलाम


जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: जिले के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय उजियारपुर परिसर में बने शिक्षिका आवास गृह को वहां के प्रधानाध्यापक शिक्षा समिति से मिलकर नीलाम कर तोड़ने की कारवाई रहे हैं। प्राध्यापक की इस मनमानी से स्थानीय लोगों और दूर दराज से आई शिक्षिकाओं में क्षोभ व्याप्त है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी सक्षम पदाधिकारीयों को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि, प्रधानाध्यापक की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए भवन तोड़ने पर तुरंत रोक लगाई जाय। श्री सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि इसकी भी जांच हो कि क्या हेडमास्टर या शिक्षा समिति इस कार्रवाई के लिए कानूनी रुप से अधिकृत हैं? यदि नहीं हैं तो दो सरकारी आवास को महज 35 हजार में मैनेज कर नीलाम करने की कारवाई कैसे और क्यों की गई है? वह भी तब जब कि दूसरे प्रदेश से बिहार में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिका आवास केलिए परेशान रहते हैं।

Related Articles

Back to top button