पश्चिम बंगाल के मालदा से दो शातिर गिरफ्तार, 5.33 किलो चांदी और पिकअप वाहन बरामद

अररिया में शगुन ज्वेलर्स चोरीकांड का सफल उद्भेदन

पश्चिम बंगाल के मालदा से दो शातिर गिरफ्तार, 5.33 किलो चांदी और पिकअप वाहन बरामद

जे टी न्यूज, ​अररिया:
अररिया नगर थाना क्षेत्र के शगुन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल के मालदा से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (संख्या WB65E-3367) को भी जब्त कर लिया गया है।
*​गैस कटर से काटकर की गई थी चोरी*
गत 18 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर से शगुन ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया था और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। इस मामले में अररिया नगर थाने में 19 नवंबर 2026 को कांड संख्या 568/2026 दर्ज किया गया था।
*​एसआईटी की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जाल बिछाया, जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी।
*​गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:*
​उज्ज्वल मंडल (39 वर्ष), पिता- नागेन मंडल, निवासी- राजनगर, थाना- कलियाचक, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल)।
​अफसर खान (54 वर्ष), पिता- स्वर्गीय कुतुबद्दीन खान, निवासी- बबला बाजार, थाना- मोथाबाड़ी, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल)।
​बरामदगी और छापेमारी टीम
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 5 किलो 330 ग्राम चांदी के आभूषण व अन्य सामग्री, सोने जैसे दिखने वाले मंगलसूत्र, लॉकेट, कंगन, चूड़ी, शंखापोला सहित दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
​इस सफल अभियान में एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष पु०नि० मनीष कुमार रजक, पु०अ०नि० मुकेश कुमार, गोरख कुमार, अमित कुमार के साथ-साथ डीआईयू अररिया और एसटीएफ पूर्णिया की टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button