सड़क हादसे ने बुझा दियां परिवार का चिराग शकील अंसारी की दर्दनाक मौत दो युवक गंभीर

सड़क हादसे ने बुझा दियां परिवार का चिराग शकील अंसारी की दर्दनाक मौत दो युवक गंभीर

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)एन बाबा : रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में चीख-पुकार के साथ मातम पसर गया। मृतक की पहचान घोरडिहा निवासी शकील अंसारी के रूप में हुई है। वहीं,हादसे में घायल युवकों की पहचान बादल कुमार पासवान और आर्यन पासवान के रूप में की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सासाराम मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही करगहर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।


इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। शकील अंसारी की मौत से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button