राजद के राज्य कार्यालय में नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा ॐका भव्य स्वागत

राजद के राज्य कार्यालय में नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा ॐका भव्य स्वागत

जे टी न्यूज,
पटना : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा का शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव एवं अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. तनवीर हसन, ब्रजकिशोर बिन्द, यदुवंश यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद तथा प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी की ओर से अनिल कुमार झा को प्रतीक चिह्न के रूप में टोपी, गमछा तथा लालू प्रसाद यादव के संघर्ष और कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘गोपालगंज टू रायसीना’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

राजद नेताओं ने कहा कि अनिल कुमार झा की जीत दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के विश्वास और तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति लोगों के समर्थन का परिणाम है। यह जीत दर्शाती है कि प्रबुद्ध वर्ग के बीच राष्ट्रीय जनता दल की पकड़ मजबूत हुई है।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राजद के दोनों विधान पार्षद अनिल कुमार झा और डॉ. संजीव कुमार विधान परिषद् में पूरी मजबूती से स्नातकों एवं शिक्षकों के हक और अधिकारों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में रोजगार और नौकरी की राजनीति को मजबूती देने के लिए दोनों विधान पार्षद सरकार पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button