बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. मदन मोहन झा और स्नातक सीट से रजनीकांत पाठक ने भरा पर्चा, पटना से डॉ. संजय यादव व डॉ. असदुल्ला खान भी मैदान में

बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

दरभंगा शिक्षक सीट से डॉ. मदन मोहन झा और स्नातक सीट से रजनीकांत पाठक ने भरा पर्चा, पटना से डॉ. संजय यादव व डॉ. असदुल्ला खान भी मैदान में

पटना/दरभंगा, 5 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित चार प्रत्याशियों ने सोमवार को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल किया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा तथा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. मदन मोहन झा ने दरभंगा आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक ने भी नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश चेयरमैन डॉ. संजय यादव ने गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से आयुक्त कार्यालय तक पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. असदुल्ला खान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस के अनुसार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार जायसवाल 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

पटना में प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन अजय पासवान, सेवादल प्रभारी अफरोज खान, पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष सहित चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा, शशांक शेखर, श्रीधर तिवारी, रुचि सिंह, बिपिन झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दरभंगा में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक कुमारी प्रतिमा दास, विधायक आबिदुर रहमान, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, बीरेन्द्र कुमार, शीतलांबर झा सहित कई कांग्रेस नेता नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों के माध्यम से शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button