धान की खरीद घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करे सरकार : सुफल महतो

26 नवंबर को राजभवन के समक्ष देशव्यापी किसान महापड़ाव, रांची जिला किसान परिषद की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

धान की खरीद घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करे सरकार : सुफल महतो

26 नवंबर को राजभवन के समक्ष देशव्यापी किसान महापड़ाव, रांची जिला किसान परिषद की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

जे टी न्यूज,
सोनाहातु (रांची):
झारखंड राज्य किसान सभा की रांची पूर्वी जिला किसान परिषद की बैठक रविवार को सोनाहातु में प्रेमचंद पातर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को राजभवन के समक्ष आयोजित देशव्यापी किसान महापड़ाव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुफल महतो ने कहा कि 13 महीने चले किसान आंदोलन के बाद किसानों और केंद्र सरकार के बीच हुए लिखित समझौते में तीन महीने के भीतर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने सहित किसानों के मुद्दों पर सहमति बनी थी। लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में 26 नवंबर को राजभवन सहित देशभर के जिला मुख्यालयों पर किसान महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में धान का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 25 रुपये 50 पैसे प्रति किलो है, जबकि किसानों से 18 से 19 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को प्रति किलो लगभग 7 रुपये 50 पैसे तक का नुकसान हो रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से धान की खरीद घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने तथा किसानों की उपज की लूट पर रोक लगाने की मांग की।

बैठक में जिला सचिव रतन महतो, प्रेमचंद पातर, उमेश महतो, नीलकंठ सिंह मुंडा, घुरन पातर, मंगल सिंह मुंडा, शिवेश्वर अहिर, विजय सिंह मुंडा, बिकल लोहरा और मनिया महतो सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button