कार्तिक पूजा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
कार्तिक पूजा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जे टी न्यूज,

परबत्ता (खगड़िया)। आगामी कार्तिक पूजा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मड़ैया थाना परिसर में थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने आपसी सहयोग से मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि मेले में हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेला समिति के सदस्यों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेले में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे चोर-उचक्कों और उपद्रवियों पर नजर रखी जा सकेगी तथा समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।


