छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था

पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

जे टी न्यूज, खगड़िया: आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, खगड़िया विक्रम विरकर ने आज खगड़िया अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाट – मटिहानी-मानसी पांच किलोमीटर घाट सहित संसारपुर घाट, अगहोरी घाट, सीढ़ी घाट एवं राजेंद्र सरोवर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जलस्तर की सही जानकारी एवं गहराई का अनुमान लगाने के लिए घाटों पर *लाल कपड़े से चिह्नित बैरिकेडिंग* लगाई जाए, ताकि श्रद्धालु एवं बच्चे निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे पानी में न जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा घाटों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड को ठीक करवाने का एव समूचे एप्रोच रोड पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी की जाएं।

निरीक्षण के दौरान खतरनाक एवं अत्यधिक गहरे घाटों को चिह्नित कर प्रतिबंधित* करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे खतरनाक घाटों घाटों पर आम लोगों के प्रवेश एवं स्नान को रोकने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही, प्रतिबंधित एवं खतरनाक घाटों के संबंध में पोस्टर, बैनर घाट पर जगह जगह पर लगाये जाये एवं अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को पहले से सूचित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर , श्री धनंजय कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद खगड़िया , श्री सिंधु कमल , प्रभारी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अव अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button