मतदाता जागरूकता को लेकर ईएलसी क्विज प्रतियोगिता की तैयारी, एसडीओ ने की बैठक
प्रत्येक विद्यालय से दो-दो छात्र-छात्राएं लेंगे भाग, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व से होंगे जागरूक
मतदाता जागरूकता को लेकर ईएलसी क्विज प्रतियोगिता की तैयारी, एसडीओ ने की बैठक
प्रत्येक विद्यालय से दो-दो छात्र-छात्राएं लेंगे भाग, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व से होंगे जागरूक
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से आयोजित होने वाली ईजी एवं क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी कुमोद रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पूसा रवीश कुमार रवि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन एवं उसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय से दो-दो छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता के अधिकारों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

