सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता — शीला कुशवाहा

सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता — शीला कुशवाहा

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में भाजपा के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक शीला कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने को संकल्प को लेकर पूरे हिंदुस्तान में मोदी जी ने विकसित भारत संकल्प की एलईडी बैन मोदी जी की गारंटी वाली बैन पंचायतों में घूम रही है। जिसके जरिए जो हमारे लाभार्थि है, जो योजना से वंचित रह गए है, जिसमें उज्वला, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, बीमा, किसान क्रेटिट कार्ड, राशन कार्ड, विश्वकर्मा योजना के साथ साथ केंद्र की सारी योजनाओं लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देकर उनका पंजीकरण किया जा रहा है और लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।


विशेष रुप से मोदी जी का महिलाओं
के प्रति जोर दिया रहा है वैसे महिलाएं के विकाश के लिए नमो ड्रोन दीदी का लॉन्च किया। ये नमो ड्रोन देश के बिहार के सभी पंचायतों में समूह द्वारा उनको प्रशिक्षित कर के दिया जायेगा।
समूह की महिलाएं किसानों के खेत मे ड्रोन विधि द्वारा छिड़काव करने का काम करेगे। जो दावा छिड़काव हाथो से करते थे वैसे लोगो को संक्रमण से बचाने का काम करेगी। जिला महामंत्री सह विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला संयोजक ने जिले में चल रही एएल ई डी वैन की पंचायतों में चल रही तिथिवार जानकारी देकर डाटा दिया। प्रेस कांफ्रेंस में शामिल जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, प्रवक्ता संजय कश्यप, नगर अध्यक्ष संदीप सोनी शमिल थे।

Related Articles

Back to top button