पूसा में शादी में विदाई के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहे गाड़ी ने अंधेर को मे टेकन ब्रेन हेमरेज पर डॉक्टर ने किया समस्तीपुर से किया रेफर…

पूसा में शादी में विदाई के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहे गाड़ी ने अंधेर को मे टेकन ब्रेन हेमरेज पर डॉक्टर ने किया समस्तीपुर से किया रेफर…

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी हरपुर पंचायत में शादी समारोह के बाद उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार की चपेट में आने से गांव के ही 52 वर्षीय सुरेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले कार में सवार दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद उसी कार से घायल सुरेश राय को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा पहुंचाया गया। इस नेक कार्य में माले नेता रौशन कुमार, अजय कुमार और ने अहम भूमिका निभाई।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के PMCH अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल सुरेश राय को ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनका इलाज जारी है।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक को थाने पर रखा गया है। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना में ग्रामीणों की तत्परता और मानवता ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में इंसानियत सबसे बड़ी मदद होती है।

Related Articles

Back to top button