करगहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई झपटमारी कांड का खुलासा

दो विधि-विवादित बालक निरुद्ध; मोबाइल और आभूषण बरामद

करगहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई झपटमारी कांड का खुलासा

दो विधि-विवादित बालक निरुद्ध; मोबाइल और आभूषण बरामद

मोबाइल व गहने बरामद एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)एन बाबा : रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि-विवादित बालकों को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से कांड में झपटमारी किए गए मोबाइल और आभूषण जैसे सामान बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सासाराम संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 अक्टूबर 2026 को की।
**गोपालपुर मोड़ पर हुई थी झपटमारी की घटना**
पुलिस के अनुसार,ग्राम खखड़ा,थाना बड़हरी,जिला रोहतास निवासी 21 वर्षीय गोल्डी कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर करगहर थाना कांड संख्या *400/26, दिनांक 11 अक्टूबर 2026** दर्ज किया गया था। आवेदन में गोपालपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मोबाइल,झुमका, पायल,मंगलसूत्र और पर्स में रखे कुछ रुपये झपटकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
*खखड़ा गांव में पुलिस की दबिश, सामान बरामद*
मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल 16 अक्टूबर को थाना से रवाना हुए और खखड़ा गांव स्थित दो विधि-विवादित बालकों के घरों पर बारी-बारी से विधिवत छापेमारी की।
पुलिस के मुताबिक,छापेमारी के दौरान दोनों को कांड से संबंधित बताए गए मोबाइल और आभूषण जैसे सामान के साथ पकड़ा गया। बरामद वस्तुओं के संबंध में कागजात मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और पूछताछ में भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद बरामद सामान को जब्त कर दोनों विधि-विवादित बालकों को निरुद्ध करते हुए थाने लाया गया।
*ये सामान किए गए बरामद**
पुलिस की ओर से जारी विवरण के अनुसार,बरामद सामान
एक काले रंग का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन।
एक जोड़ी कान का सोने जैसा दिखने वाला एक जोड़ी झुमका
एक जोड़ी कानबाली सोने जैसा।
एक जोड़ी पायल चांदी जैसी दिखने वाली पायल।
सोने जैसा दिखने वाला मंगलसूत्र एवं लॉकेट।
सोने जैसा दिखने वाला दुर्गा जी का लॉकेट।
*छापेमारी टीम में ये रहे शामिल**
कार्रवाई में एसडीपीओ-2 सासाराम संजीव कुमार,करगहर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक रामचंद्र चौपाल, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह,सिपाही-427 रघुनाथ राम तथा बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान संख्या 120753 रामाश्रय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।
*पुलिस की कार्रवाई से मामले की जांच को मिली दिशा**


झपटमारी की घटना के बाद पुलिस कि इस कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, बरामद सामान की पहचान, उसकी विधिवत पुष्टि और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच एवं संबंधित प्रक्रिया के अधीन है। दोनों विधि-विवादित बालकों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सक्षम प्राधिकारी की प्रक्रिया के बाद ही निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button