दंगा भड़काने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दंगा भड़काने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जे टी न्यू


शिवसागर (रोहतास) : थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष पिता उमेश कुमार गुप्ता को पखनारी से गिरफ्तार किया गया। विवेक कुमार गुप्ता सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने हेतु वीडियो बनाकर वायरल करने की कोशिश कर रहा था जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। विवेक कुमार सामाजिक भेदभाव बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करने की कोशिश कर रहा था। जिसे शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने संज्ञान में लिया। और त्वरित करवाई करते हुए शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई एवं एस आई मनीष कुमार शर्मा ने सामाजिक भेदभाव बिगाड़ने दंगा उकसाने वाले विवेक कुमार गुप्ता को पखनारी से गिरफ्तार किया। विवेक कुमार गुप्ता पर धारा 153 (A) 505, 67 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button