स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया  

स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया  

जे टी न्यूज़,सासाराम/रोहतास : सासाराम में स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना रोहतास के तरफ से राजपूत करणी सेना के रोहतास जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह परमार के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया।

जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय महासभा के लोग भी राजपूत करणी सेना के समर्थन में उतरे जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह राजपूत समाज के लोगों के आन बान शान थे और उनके सभी हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिया जाए नहीं तो और भी आंदोलन तेज किया जाएगा रोहतास के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला उपाध्यक्ष परशुराम सिंह,नगर निगम सासाराम अध्यक्ष विमलेश सिंह,जिला महासचिव रामबाबू सिंह शाहित हजारों करणी सैनिक क्षत्रिय राजपूत समाज के लोग आक्रोश मार्च में शामिल हुए,अतुल सिंह,संजय सिंह,पप्पू सिंह,शंकर सिंघानिया,अरविंद सिंह हजारों राजपूत समाज के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button