रांची में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पूतला दहन किया गया
रांची में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पूतला दहन किया गया
जे टी न्यूज, झारखंड: लोकतंत्र का हत्यारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी जरूरी _सुफल महतो
दिनांक 15 8अक्टूबर 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में रांची में लोकतंत्र के हत्यारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के नेता सह
झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा एस,आई,आर के नाम पर वोट और वोटरों की रक्षा करने वाला चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों का नाम सिर्फ और सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काटने का नंगा नाच के खिलाफ झारखंड सहित पूरे देश में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उबाल पर है, आज़ाद भारत में पहली बार सबसे कठपुतली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है। मोदी सरकार का पर्दा के पीछे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला कारनामा के खिलाफ देशभर में उसके बर्खास्तगी तक आन्दोलन जारी रहेगा । इस अवसर किसान महासभा के पूरन महतो, अखिल भारतीय किसान सभा के पुष्कर महतो, क्रान्तिकारी किसान मजदूर संगठन के कुमुद महतो,धिरेन भगत, के , के, एम् यू नेता अशोक पाल, झारखंड राज्य किसान सभा के मदुवा कच्छप, उमेश महतो,विजय चौरसिया, सिकन्दर किसान, सुनील खोलखी,इलयुस मांझी, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।
।लोकतंत्र का हत्यारा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, एस,आई,आर बन्द करो, लोकतंत्र बचाओ – ज्ञानेश हटाओ, ज्ञानेश कुमार भाजपा की दलाली बन्द करो , लोकतंत्र का गला घोटना नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।