इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में सर्वदलीय महाधरना का आयोजन

इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में सर्वदलीय महाधरना का आयोजन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) इंडिया गठबंधन के तत्वधान में एक रैली और धरना का आयोजन किया गया। इस रैली और धरना का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार के लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी हरकतों द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों के निलंबन का विरोध करना था। इन कार्यक्रमों की अगुवाई इंडिया गठबंधन के घटक दलों के रोहतास जिला अध्यक्षों अजय सिंह कुशवाहा, रामचंद्र ठाकुर, कन्हैया सिंह, अब्दुल सत्तार और नंदकिशोर पासवान ने किया। जबकि इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के रोहतास जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अभी तक इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का निलंबन नहीं किया गया था।

पहले भी जब भारी बहुमत से सरकारे बनती थी। तब भी इस प्रकार बर्बरता पूर्वक झूठे और तानाशाही आरोप लगाकर विपक्ष की आवाज को नहीं दबाया जाता था। लेकिन अब यह तानाशाही नहीं चलने वाली और 2024 का चुनाव भाजपा का संपूर्ण सफाया करेगा। मौके पर रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के हत्या के समान है और विपक्ष की आवाज को कुचलने वाला है। इस तरह का अमानवीय कुकृत्य इतिहास में बिरले ही देखने को मिलता है। आने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के इस बर्बरता की सजा उसे जरूर देगी। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के रोहतास जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि अपनी कमियों को छुपा कर दूसरों को गलत ठहरना भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है ऐसी घटनाओं के कई उदाहरण है। जब भाजपाइयों ने दूसरों को गलत ठहरा कर अपनी गलती पर पर्दा डाला है लेकिन अब सच सबके सामने आ चुका है और भाजपा के दोरंगे चेहरे से जनता वाकिफ हो चुकी है।

सीपीआईएम के अब्दुल सत्तार ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों का निलंबन लोकतंत्र और संविधान व्यवस्था के खिलाफ है। बीजेपी कभी भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी कार्यों के सहारे अपने कुचेस्टाओ में सफल नहीं हो सकती है। हम सब का एक होना और एक होकर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के प्रति आवाज उठाना एक मील का पत्थर सिद्ध होगा और आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया करेगा। सीपीआईएमएल के नंद किशोर पासवान ने कहा कि संसद सदस्यों के निलंबन के लिए हिंदुस्तान की जनता भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार को कभी माफ नहीं करेगी यह लोकतंत्र की हत्या है और संविधान के साथ खिलवाड़ है। आज जो भी हो लेकिन कल सच्चाई का होगा और हिंदुस्तान की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सब का हिसाब करेगी और सच्चाई की जीत होगी। मौके पर जनता दल यूनाइटेड के बिंदा चंद्रवंशी, संगीता सिंह, बनारसी पटेल, अलख निरंजन, असलम अंसारी, सीपू सिन्हा, धनंजय पटेल, राजेश सोनकर, धनजी चौधरी, उषा पटेल, रमाकांत पटेल, रजनीश पटेल, विनोद कुशवाहा, विनोद पाल, मोद नारायण सिंह, बदरेकामिल अंसारी, संतोष शुक्ला, रजिया कामिल अंसारी, संतोष कुशवाहा, जमालुद्दीन सिद्दीकी, रूपेश चंद्रवंशी, सुरेंद्र राम, डब्लू कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, अजय महतो, संतु बिंद, संदीप कुमार गिरी तथा मुस्तफा अहमद सहित कई अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के राजीव रंजन सिंह, रामनाथ राम, श्याम लाल सिंह यादव, शिवन्त कुशवाहा, अश्विनी यादव, लुकमान अहमद, चाँद, अल्ताफ राजा तथा मनोज उपाध्याय सहित कई अन्य उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस के बेनी माधव सिंह, दीनानाथ सिंह, धनंजय मेहता, मनोज कुमार सिंह, राधा प्रसाद सिंह, मनीष चौबे, ललित ठाकुर, धर्मेन्द्र पाण्डेय, चितरंजन दुबे तथा अली हुसैन इदरीसी समेत कई अन्य उपस्थित थे। मौके पर सीपीआईएम और सीपीआईएमएल के राम मंगल पांडेय, अनिल कुमार यादव, बाबूराम सिंह, कैसर निहाल, मारकंडे चंद्रवंशी, जैनम कुरैशी, कामता यादव तथा रविशंकर राम सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button