बच्चों को दी गई बाल अधिकार एवं शोषण की जानकारी
बच्चों को दी गई बाल अधिकार एवं शोषण की जानकारी

जे टी न्यूज, परबत्ता/खगड़िया:
प्रा विद्यालय अनुसूचित टोला नयागांव मे सुरक्षित शनिवार को बाल आधिकार एवं शोषण की जानकारी प्रधान शिक्षक डॉक्टर प्रद्युम्न कुमार के द्वारा बच्चों के बीच दी गई। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों और बाल शोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा, कानून, सरकारी योजनाओं और सामुदायिक भागीदारी का उपयोग किया जाता है। इस जागरूकता का उद्देश्य बच्चों के यौन शोषण, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याओं को रोकना और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जागरूकता अभियानों के माध्यम से, समाज को बच्चों के अधिकारों के बारे में शिक्षित किया जाता है, और पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार. रजनीश कुमार, शिक्षिका इंदु कुमारी एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।


