मोरकाही निकट घात लगाए अपराधी ने अरविंद ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, रेफर

मोरकाही निकट घात लगाए अपराधी ने अरविंद ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, रेफर

मक्का व्यवसायी मनोज शाह एवं पत्नी सुनीता देवी के तेरहवीं बाद भी हत्यारे का नहीं मिली सुराग

जिले की गिरती विधि व्यवस्था चिंतनीय, जल्द हो सुधार
जे टी न्यूज/गीता कुमार

खगड़िया : जिला के अलौली प्रखंड अंतर्गत इचरुवा पंचायत के मोरकाही चौक पर गरैया ढाला के सामने मुख्य सड़क पर पूर्व से घात लगाए बैठे अज्ञात तीन अपराधियों ने कोकड़हा निवासी अरविंद ठेकेदार को गोली मारकर हत्या करने की प्रयास किया।
सनद रहे कि गंभीर रूप से घायल अरविंद ठेकेदार का प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया है

विदित हो कि घायल अरविंद ठेकेदार खगड़िया से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घटना लगभग चार, 4:30 बजे शाम का बताया जाता है।
ज्ञात हो कि 21 दिसंबर के रात्रि खगड़िया माल गोदाम के निकट अलौली निवासी मक्का व्यवसायी मनोज साह एवं उनके पत्नी सुनीता देवी को घर में घुसकर चाकू से गोदकर गर्दन हलाल कर हत्या कर दी गई। उक्त घटना के तेरहवीं बाद भी पुलिस के पकड़ से अपराधी बाहर है। इधर, मृतक मनोज की मां गायत्री देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे भाई परिजन डरे सहमे हैं।


इधर, बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगरिया जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुकी है। प्रशासन हाथ पर हाथ रख मौन धारण किए हुए हैं। निरंतर घटना घट रही है। घटना की घोर निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने, अपराधियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी करने तथा मृतक के परिजन को 20 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग किया।
इधर, फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश साह, सरपंच रंजू कुमारी ने मृतक के आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button