राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी की माता उर्मिला देवी का निधन, लालू-तेजस्वी ने जताया शोक

राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी की माता उर्मिला देवी का निधन, लालू-तेजस्वी ने जताया शोक

95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, राजद नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर दी सांत्वना
जे टी न्यूज
पटना, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की माता उर्मिला देवी के निधन पर राजद परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उर्मिला देवी 95 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाना है।

राजद की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि पार्टी के नेताओं ने इस दुख की घड़ी में उदय नारायण चौधरी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह और राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह सहित अनेक नेता शामिल हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ राजद नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद और अरविंद कुमार सहनी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि निधन का समाचार मिलने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। परिवार से मिलने वालों में राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, एजाज अहमद, भाई दिनेश कुमार, मदन शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह और चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

उर्मिला देवी अपने पीछे चार पुत्र और पांच पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button