नहीं रहे रालोजपा के ललन सिंह पटना के राजीव नगर आवास पर लिया अंतिम सांस परिवार में कोहराम

नहीं रहे रालोजपा के ललन सिंह पटना के राजीव नगर आवास पर लिया अंतिम सांस परिवार में कोहराम
संवाददाता जे टी न्यूज़, पटना

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का आज पटना के राजीव नगर आवास पर असमायिक निधन हो गया। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इस दुःखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्व0 ललन सिंह का आज उनके पटना आवास पर ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण असमायिक निधन हो गया, आनन-फानन में परिजनों एवं पार्टी के नेताओं के द्वारा त्वरित उपचार हेतू पाटलीपुत्रा के सहयोग हाॅस्पीटल उनको लेकर पहुँचने पर डाॅक्टरों ने उनके मृत घोषित कर दिया। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने ललन सिंह के निधन को पार्टी के लिए बहुत बड़ा अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ललन सिंह पार्टी के स्थापना काल के पहले से हमारे बड़े भाई स्व0 रामविलास पासवान और हमलोगों से जुड़े हुए थे। सन 2000 में पार्टी के निर्माण में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। आज उनका असमय निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात पहुँचा है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पिं्रस राज ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 ललन सिंह हमारे अविभावक थे और उनका मुझे बचपन से ही आर्शीवाद मिलता रहा, उनका असमायिक निधन हमारे लिए व्यक्तिगत और हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू, प्रधान महासचिव केशव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महताब आलम, राजीव रंजन उर्फ बिटटू गुप्ता, प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार, रंजीत पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ स्मिता शर्मा, प्र्रमोद सिंह, घनश्याम कुमार दाहा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कामेश्वर यादव, दिनेश पासवान, कुंदन पासवान, सौलत राही सहित पार्टी के सभी नेताओं ने पार्टी के संस्थापक ललन सिंह के असमायिक निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि ललन सिंह के नही रहने से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, इन सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना करते हुए ललन सिंह के परिवार एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि परमात्मा ललन बाबू को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि ललन सिंह के निधन के उपरांत आज पटना एवं नई दिल्ली के कार्यालय में पार्टी का झंडा तीन दिनों के तक झुका दिया गया।

Related Articles

Back to top button