लोगों के चहेते बने समाजसेवी निहाल भगत, समस्याओं के निदान में रहते हैं सदैव आगे
जनसेवा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार रहते हैं सक्रिय

जे टी न्यूज़, संगम विहार(दिल्ली) : जी है आप को पढ़ कर थोड़ा अटपटा भी लगेगा लेकिन मैं आपको उस चेहरे
से मिलवा रहा हु जो व्यक्ति नेता तो नहीं है लेकिन एक बेटा बनकर लोगो के बीच हमेशा खड़ा रहते है जी है मैं
बात निहाल भगत का कर रहा हु। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार गली नंबर 16 के निवासी है निहाल भगत।
संगम विहार के वार्ड 69 में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रियता और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए
तत्पर रहने वाले समाजसेवी निहाल भगत इन दिनों आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। क्षेत्र के
लोगों का कहना है कि निहाल भगत जरूरतमंदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके निदान के
लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चाहे व्यक्तिगत समस्या हो या
फिर क्षेत्र से जुड़ी कोई सार्वजनिक परेशानी, निहाल भगत लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने और
संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने में आगे रहते हैं। उनकी कार्यशैली में लोगों से सीधा संवाद और

समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना प्रमुख रूप से दिखाई देता है। समाज के कमजोर और
जरूरतमंद वर्ग के लोगों की सहायता के लिए भी वे समय-समय पर आगे आते रहे हैं। इसी कारण क्षेत्र में
उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लोगों का मानना है कि समाजसेवा केवल दिखावे तक सीमित न
रहकर जरूरतमंदों के काम आने का माध्यम होना चाहिए और निहाल भगत इसी सोच के साथ कार्य कर
रहे हैं। निहाल भगत का कहना है कि “लोगों की सेवा करना ही समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। किसी
जरूरतमंद की समस्या का समाधान हो जाए और उसके चेहरे पर खुशी आए, इससे बड़ी संतुष्टि मेरे लिए कुछ नहीं है।” स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता और सहयोगात्मक रवैये की चर्चा लगातार हो रही है। यही वजह है कि निहाल भगत क्षेत्र के लोगों के बीच एक भरोसेमंद समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं।
