माकपा एवं किसान सभा ने राहे प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
आज़ाद भारत में अन्नदाता किसानों पर मोदी सरकार का सबसे ज्यादा हमला - सुफल महतो
माकपा एवं किसान सभा ने राहे प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
आज़ाद भारत में अन्नदाता किसानों पर मोदी सरकार का सबसे ज्यादा हमला – सुफल महतो

जे टी न्यूज़, झारखण्ड : झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा राहे लोकल कमिटी के तत्वावधान में राज्यव्यापी राहे प्रखंड प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम 26 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। मांगों में अन्नदाता किसानों से यूरिया 266 रू के बजाय 450 रू – 500रू डी ए पी 1350 रू के बजाय 2400- 2500 रू तथा किटनाशक दवाओं से मनमानी लूट पर रोक लगाने, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,राशन के नाम पर आदिवासी, दलित पिछड़ों पर जातिगत प्रमाण पत्र की बाध्यता पर रोक लगाने,जाति,आय, आवासीय प्रमाणपत्र 15 दिनों के अन्दर बनाने, फ़सल बीमा फर्म भरने के लिए 15 दिन और बढ़ाने, बुंडू – बंता सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कृषि जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने, अधिगृहीत किसानों को मुआवजा देने,राहे – हाहे सड़क निर्माण में 3 साल बाद भी मुआवजा नहीं देने,अधिगृहीत किसानों को मुआवजा देने, वनपटटा देने, झरिया बांध को सिंचाई तालाब घोषित कर,नापी कर मरम्मती करने, राहे प्रखंड के चदनडीह – गिरीडीह,कंताटोला,कोकरोडीह रोड, पोखड़ा रोड़, महेशपुर कुबाडीह,रोड, ब्लाक रोड से लोवाहातु रोड सहित जर्जर सड़क निर्माण करने,सभी योग्य लोगों को आवास, पेंशन,मईया योजना, सिंचाई तालाब/कुंआ देने,8500 एकड़ सिंचाई क्षेत्र वाला कोकरो नहर में किसानों के खेत में पानी छोड़ने, सभी किसानों को फ़सल बीमा, किसान सम्मान नीधि तथा रूके सम्मान नीधि का भूगतान करने,पेपर लीक कर नौकरी बेचने पर रोक लगाने, आनलाईन जमीन गड़बड़ी का सुधार करने,आम पैंशन राशि 2500 करने, हाथियों के आतंक से किसानों को स्थायी निजात दिलाने, मृतक को 1 करोड़ रुपए धायल को 50 लाख रुपए तथा फ़सल छति पर प्रति एकड़ 50 हज़ार रुपए मुआवजा देने, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, नीजिकरण, पलायन, विस्थापन, खनिज संपदा,जल, जंगल, जमीन पर कारपोरेट कब्जा पर रोक,किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता,बीज और बिजली विधेयक, खनिज विधेयक,4 लेबर कोड रद्द करने, एम् एस पी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी,मनरेगा की वापसी 200 दिन काम,700 रू मज़दूरी तथा राहे स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा 10 जून को ही,ओ, राहे की उपस्थिति में अतिग्रत होने होने के कारण नये प्रतीमा प्रशासन द्वारा लगाने आदि मांगों का मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी राहे को राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा अन्नदाता किसानों एवं जनमुद्दों को लेकर राज्य भर में 25 सितम्बर तक प्रखंड प्रदर्शन करेगी, यूरिया, डीएपी,लूट, एम् एस पी की कानूनी गारंटी , भारत अमेरिका व्यापार समझौता ,बीज और बिजली विधेयक, खनिज विधेयक,4 लेबर कोड अन्नदाता किसानों के लिए मौत की घंटी है, आज़ाद भारत में मोदी सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों पर सबसे बड़ा हमला है, अधिकारी विकास का नहीं लूट का रास्ता बनाते हैं,जिसका बिरसा, सिद्धों कान्हु के रास्ते झारखंड में एक और बड़े उलगुलान की जरूरत है। माकपा राज्य सचिव मंडल में समीर दास ने चेतावनी देते हुए कहा किसान – मजदूरों का लूट इस तरह बढ़ेगा तो माकपा बड़े आन्दोलन करने के लिए विवस होगी,इस अवसर पर माकपा झारखंड राज्य कमिटी सदस्य सह जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी,झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य बिसमबर महतो, माकपा सचिव जयपाल सिंह मुंडा, पाडूराम मुंडा, शोभाराम महतो, रामसिंह लोहरा, नारायण सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो, गोबिंद मुंडा, बुधाराम मांझी, हीरालाल महतो,लोहरा महली, लील मोहन मुंडा,छतरा साहु, गंगाधर महतो,मुंडा महली,करम लोहरा,पूरणी देवी ,सालू देवी, चम्पा देवी, महीराम मुंडा, रमाकांत सिंह मुंडा, जगन्नाथ मुंडा,भारती देवी,फकुत मुंडा,उषा देवी ,बुधन लोहरा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। यूरिया डीएपी लूट बंद करो, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ,पेपर लीक कर नौकरी बेचना बंद करो, हाथियों से किसानों को निजात दिलाओ,कोकरो नहर का पानी किसानों को देना होगा, जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा, कौन बनाता हिंदुस्तान – देश का मजदूर किसान आदि नारे लग रहे थे।

