बदलाव रैली के लिए दिल्ली कूच सासाराम स्टेशन से करगहर के सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ता रवाना

महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में झंडा-बैनर के साथ कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन

बदलाव रैली के लिए दिल्ली कूच सासाराम स्टेशन से करगहर के सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ता रवाना

महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में झंडा-बैनर के साथ कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)दिल्ली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित‘बदलाव रैली’में शामिल होने के लिए रोहतास जिले के करगहर अंचल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार को सासाराम रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व करगहर अंचल सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। सासाराम रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे और बैनर लेकर जुटे और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई,बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। भाकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सासाराम स्टेशन पर कार्यकर्ताओं में दिल्ली रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लाल झंडों और बैनरों से स्टेशन परिसर का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।


महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बदलाव रैली में करगहर अंचल की मजबूत भागीदारी दर्ज कराई जाएगी और जन समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button