अज्ञात वजह से किसानो की 85 बीघे की गेहूं जलकर हुआ खाक घटना प्रखंड क्षेत्र करगहर ग्राम मोमिनपुर व बिलारी का है

अज्ञात वजह से किसानो की 85 बीघे की गेहूं जलकर हुआ खाक

घटना प्रखंड क्षेत्र करगहर ग्राम मोमिनपुर व बिलारी का है

करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम मोमिनपुर व बिलारी मौजा नंबर 184 मे शुक्रवार के दिन किसानो की 85 बीघे की गेहूं अज्ञात वजह से जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दो-दो घंटे की अंतर पर आग लगी है। जिसमें पचासी बिघे गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। पछुआ हवा जलती आग में घी का काम किया। हवा की तीव्र गति से आग और तेजी से बढ़ने लगी। आग की तेज लपटों को देखकर किसानों को होश उड़ गए।किसान राज पटेल विंध्याचल सिंह जग नारायण सिंह राजेश्वर राम गिरीश नारायण सिंह रवि रंजन सिंह शशि रंजन सिंह रमाशंकर सिंह विजय सिंह राम आशीष सिंह अरविंद कुमार सिंह सुदामा सिंह रामनंदन सिंह जगदीप सिंह संतोष कुमार कौशल्या देवी अशोक कुमार राजेंद्र उमेश प्रसाद गुप्ता हरसू भगत राजवंश सिंह राम प्रसाद शर्मा रविंद्र कुमार सिंह महेंद्र प्रसाद सिंह हनुमान प्रसाद सिंह रामजी साह गुलाबचंद साह कुमार शशि ध्वज सिंह संजय कुमार सिंह कश्मीरा देवी गुरु चरण सिंह मुद्रिका सिंह धर्मेंद्र सिंह दुर्गेश कुमार आदि ने फसलों के मुआवजा हेतु थाना अध्यक्ष व अंचलाधिकारी को आवेदन के माध्यम से मुआवजा लेने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button