शिव गुरु चर्चा में महिलाओं ने मांगी दया की भीख शिव देवों के देव और गुरुओं के गुरु हैं

शिव गुरु चर्चा में महिलाओं ने मांगी दया की भीख शिव देवों के देव और गुरुओं के गुरु हैं

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) शिव देवों के देव और गुरुओं के गुरु हैं,किसी भी युग में उनसे श्रेष्ठ गुरु न तो हुआ है और ना होगा। मौजूदा युग में कई गुरु अपने शिष्यों को उपलब्ध नहीं हो पाते उनके शिष्य सीधे अपने गुरु से नहीं मिल पाते और मार्गदर्शन के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं,

अगर हम अपना जीवन क्रोध को त्यागते हुए दया से बिताना शुरू कर देते हैं तो शिव प्रसन्न होते हैं। शिव गुरु के तीन सूत्र है पहला दया मांगना, दूसरा चर्चा करना,और तीसरा नम:शिवाय से नमन करना।वहीं स्थानीय सिद्धेश्वर नाथ दरबार (शिव मंदिर) के पास शिव गुरु चर्चा में महिलाओं ने ली जमकर भाग। ढोलक झाल हारमोनियम से उपस्थित सभी महिलाओं ने भगवान शिव को अपने भजन कीर्तन से सराबोर कर दी।

मौके पर ललन शाह दीनानाथ सिंह मानकी कुंवर संपत देवी निक्की देवी फूला देवी उर्मिला देवी सरस्वती कुंवर पारस प्रजापति सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता गंगा विष्णु विंदा देवी कमला देवी शोभा कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button