उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्व लड्डू लाल मंडल की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित किया
उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्व लड्डू लाल मंडल की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित किया

जे टी न्यूज, सुपौल (ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव):
सुपौल सदर प्रखंड के सीहे ग्राम में हरिजन उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वर्गीय लड्डू लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण माला पहना कर उप मुख्यमंत्री ने किया , उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा में पहली बार बकोर में पुल निर्माण की नींव रखी थी,इस गांव में पहले भी आया था, उस समय से वर्तमान तक काफी बदलाव हुई है,सुपौल विधानसभा क्षेत्र से मेरा प्रतिनिधत्व है ,स्व लड्डू लाल मंडल के बारे में उन्होंने कहा यह पिछड़ा इलाका था , स्व मंडल साहब उन्होंने दस बीघा जमीन दान देकर शिक्षा की मंदिर का निर्माण किया,ये काबिले तारीफ हैं, पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कहा उस जमाने में बहुत दूर दूर विद्यालय हुआ करता था,इस इलाके के गरीबों का मसीहा थे लड्डू लाल बाबू

आज इस विद्यालय से हजारों छात्र छात्राएं अपनी ज्ञान अर्जन कर नाम रोशन किया ,इनकी कृति हमेशा याद रहेगी। उन्होंने कहा सामंतीयो से डट कर लड़ाई लड़े थे लड्डू बाबू इस मौके पर दिलेश्वर कामत सांसद सुपौल, अनिरुद्ध प्रसाद यादव,विधायक, रामविलास कामत,विधायक पिपरा,जेडीयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एव अन्य लोग मौजूद थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वरी यादव जिला परिषद सदस्य ने किया । वही विद्यालय के प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समाप्ति की घोषणा किया। विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की काफी भीड़ देखी गई।

