ओवरब्रिज निर्माण से पहले ही जाम से बेहाल समस्तीपुर, अब नगर निगम की लापरवाही बनी नई मुसीबत

ओवरब्रिज निर्माण से पहले ही जाम से बेहाल समस्तीपुर, अब नगर निगम की लापरवाही बनी नई मुसीबत

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर शहर इन दिनों दोहरी परेशानी से जूझ रहा है। एक तरफ जिले के व्यस्ततम ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, तो दूसरी तरफ नगर निगम की कार्यशैली ने शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।दरअसल, नगर निगम द्वारा दोपहर के व्यस्त समय में शहर के मुख्य इलाकों से कचरा उठाया जा रहा है। आरोप है कि कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर और वाहन बीच सड़क पर घंटों खड़े रहते हैं, जिससे शहर में लंबा जाम लग रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, बहादुरपुर, मगरदही घाट समेत कई व्यस्त इलाकों से नगर निगम की लापरवाही के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कचरा उठाने वाले वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े हैं और घंटों तक सफाई कार्य जारी रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही ओवरब्रिज निर्माण के कारण यातायात प्रभावित है, ऐसे में नगर निगम यदि भीड़भाड़ वाले समय में कचरा उठाएगा तो जाम की स्थिति और गंभीर होना तय है।लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है

कि कचरा उठाने का समय बदला जाए ताकि शहरवासियों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। फिलहाल नगर निगम के इस रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button